बस्तर। पालनार के शिक्षक राजू पुजारी की संदिग्ध मौत से लोग आक्रोशित हैं। तेलंगा समाज के नेतृत्व में हजारों ग्रामीणों ने मिनी स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रैली के दौरान न्याय की मांग करते हुए जोरदार नारेबाज़ी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं, उन पर कोई कार्यवाई नहीं की गई। वो लोग अब तक खुलेआम आम घूम रहे है। रैली को सर्व आदिवासी समाज सहित कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम की स्थिति रही। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही न्यायिक जांच, 50 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

