Tuesday, June 30, 2026

तेंदुआ बुजुर्ग को घर से उठा ले गया

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। भरतपुर विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम डोंगरी टोला (चांटी) में एक तेंदुए ने घर के बाहर सो रहे एक बुजुर्ग पर हमला कर मार डाला। तेंदुए के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुवारे 55 पिता बोड्डा के रूप में हुई है। बुजुर्ग अपने घर के आंगन में था । अचानक घात लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ बुजुर्ग को घर से घसीटते हुए पास के घने जंगल में ले गया, जहां उसने उन्हें अपना शिकार बना लिया।
इस घटना के बाद डोंगरी टोला और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से वन्यजीवों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिसकी सूचना वन विभाग को कई बार- दी जा चुकी है। , लेकिन सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं किए गए। लोगों ने वन विभाग की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। विभाग ने मृतक के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रभावित परिवार को तात्कालिक सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तेंदुए की लोकेशन ट्रैक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। तेंदुए को जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर पकड़ा जाए, प्रभावित क्षेत्र में रात के समय गश्त और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अकेले जंगल की ओर न जाने की सलाह दी है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news