Saturday, August 29, 2026

बांग्लादेशी घुसपैठिए पर लगाम लगाने उचित व्यवस्था की जाएगी: डिप्टी सीएम शर्मा

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बांग्लादेशी घुसपैठिए को लेकर कहा कि देश में घुसपैठ पर लगाम लगाने के लिए इस दिशा में उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। वहीं उन्होंने पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के राज्य के दौरे की तैयारियों को लेकर होने वाली सीएम की समीक्षा बैठक पर भी बयान दिया है।
पश्चिम बंगाल से लौटने के बाद उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए पश्चिम बंगाल के रास्ते देश में प्रवेश करते हैं, लेकिन वहां की सरकार ने केंद्र की एजेंसियों को आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं कराई थी। अब इस दिशा में उचित स्थान और व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, जिससे देश में घुसपैठ पर लगाम लग सके। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता खुद ममता बनर्जी को सत्ता से हटाना चाहती थी। राज्य और अन्य राज्यों के कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है।
पद्मश्री फूलबासन यादव के अपहरण के प्रयास को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि फूलबासन के पास ही आने जाने वाली एक महिला थी। वो महिला ही उनसे कहती है आपके साथ सेल्फी लेना है एक दिव्यांग है वो गाड़ी में बैठी हैं। उनके साथ वो चली गई थी, फिर महिला ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। कारण क्या है इसका जल्द पता चलेगा। पुलिस ने मुस्तैदी से इस पर काम किया है । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 19 मई को राज्य के दौरे पर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियों को लेकर सीएम समीक्षा बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले साल 24-25 जून को बनारस में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदूओं पर चर्चा हुई, जिसमें केंद्र और राज्यों की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी शामिल थी। इस वर्ष यह अहम बैठक छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियों को लेकर आज सीएम के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news