Saturday, August 29, 2026

चलती कार में लगी आग

जगदलपुर। दंतेवाड़ा में एक चलती कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना गायत्री मंदिर के सामने की बताई जा रही है। कार में आग लगते ही चालक ने तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news