Thursday, April 30, 2026

आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

रायपुर। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा एक प्रेरणादायक और जीवन बदलने वाला ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” सफलतापूर्वक आयोजित किया। इसने छात्रों की सोच और जीवनशैली को सकारात्मक दिशा देने का काम किया। इस सेशन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाना, सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें प्रैक्टिकल सीख के माध्यम से आगे बढ़ाना था।
इस सेशन के पायलट फैकल्टी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल थे। जो एक इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर हैं। उनकी स्टाइल और उदाहरणों ने छात्रों पर गहरा प्रभाव डाला और पूरे सेशन के दौरान लोग जुड़े रहे।
यह प्रोग्राम पारंपरिक ट्रेनिंग से अलग था, इसमें “करते हुए सीखने ” पर ध्यान केंद्रित किया गया था। छात्रों ने अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें लघु नाटक के माध्यम से वास्तविक जीवन की स्थितियाँ को समझाया गया। इससे उन्हें जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण सबक आसानी से समझ में आए।
इस कार्यक्रम की एक खास बात डेमो मतदान गतिविधि थी। इसमें छात्रों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव किया और जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के लिए “एक दिन का अध्यक्ष” का चुनाव किया। इससे ट्रेनिंग और भी ज्यादा इंटरैक्टिव और वास्तविक जैसा बन गई।
इस दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित कर कई अवॉर्ड्स और सर्टिफिकेट्स भी प्रदान किया गया। ‘I Am The Best’ विजेता का खिताब प्रियंका सुराना को दिया गया तथा ‘I Am The Best’ का रनर-अप एकलव्य अक्रे को दिया गया , जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम का निर्देशन जेसी कुशल झाबक और जेसी लाभ पुजारा द्वारा किया गया तथा इसका समन्वय जेसी रिया यादव ने किया। इसको सफल बनाने में जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के अध्यक्ष जेसी आर्क पीयूष पांडेय, चैप्टर प्रभारी जेसी डॉ. ऋषि पांडेय आदि का सहयोग मिला ।
सेशन के दौरान छात्रों को अपने कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकलने, खुलकर अपनी बात रखने और लीडरशिप स्किल्स विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस ट्रेनिंग ने एक ऐसा माहौल तैयार किया, जिसमें एक्टिव पार्टिसिपेशन, टीमवर्क और सेल्फ-डिस्कवरी को बढ़ावा मिला।
कार्यक्रम से पूर्व 4 दिवसीय पूर्व-प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया।इस इंटरैक्टिव सेशन में हर छात्र सिर्फ एक श्रोता नहीं, बल्कि एक एक्टिव पार्टिसिपेंट रहा। विभिन्न एक्टिविटीज़ और चर्चाओं के माध्यम से छात्रों ने निर्णय लेने की क्षमता, संचार, नेतृत्व और आत्म-विश्वास जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखे।

आभार व्यक्त जेसी अनंत दुबे, सचिव ने किया। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस सेशन ने उन्हें नई सोच और बड़े लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
यह ट्रेनिंग सेशन सिर्फ लेक्चर तक सीमित नहीं था, बल्कि यह छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज, आत्मविश्वास और एक विजेता सोच देने वाला एक यादगार अनुभव साबित हुआ जो विद्यार्थियों के उत्कृष्ट भविष्य निर्माण में निश्चित रूप से सहायक होगा।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news