Thursday, April 30, 2026

राजकुमार कॉलेज में 25 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली

रायपुर। जिले में पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण एवं संरक्षण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी क्रम में सर्वे दल द्वारा राजकुमार कॉलेज, रायपुर के ऐतिहासिक अभिलेखागार का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान वर्ष 1931 से 1947 तक के कालखंड से संबंधित 25 दुर्लभ हस्तलिखित एवं चित्रकला युक्त पांडुलिपियां प्राप्त करने में सफलता मिली है। प्राप्त पांडुलिपियों में राजकुमार कॉलेज के अंतिम अंग्रेज प्राचार्य स्मिथ का लेख भी शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. शिवमंगल सिंह सुमन, पं. जवाहरलाल नेहरू, बाबू जगजीवन राम, तत्कालीन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी, कैलाशनाथ काटजू तथा ओडिशा की पूर्व महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सतपथी के हस्ताक्षरयुक्त पत्र भी मिले हैं।
सर्वे के दौरान 75 वर्ष से अधिक पुरानी अन्य महत्वपूर्ण पांडुलिपियां भी प्राप्त हुई हैं, जो ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इन सभी दस्तावेजों का शीघ्र डिजिटलीकरण कर संरक्षण किया जाएगा। सर्वेयर दल में अनुरिमा शर्मा एवं प्रेरणा मिश्रा शामिल थे।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news