रायपुर। नृत्यश्री धारा द्वारा एक से पंद्रह मई तक रायपुर के टाउन हॉल में ओडिसी डांस की कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में नृत्य गुरु आर्या नंदे बच्चों को ओडिसी की बारीकियाँ सिखाएंगी। आर्या नंदे ने जापान, मलेशिया, सिंगापुर, साउथी अरब और दुबई सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। भारत के सभी प्रमुख उत्सव में उन्होंने अपनी प्रस्तुति दी है। हाल ही में उन्हें भारत सरकार के संस्कृति विभाग ने ए ग्रेड प्रदान किया है। कार्यशाला में ओडिसी की कलात्मक बारीकियां बताई जाएंगी और किस प्रकार डांस करना है सिखाई जाएंगी।

