रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा आज घोषित परीक्षा परिणाम में मुंगेली जिले के अंशुल शर्मा ने 10वीं में प्रथम स्थान हासिल किया और उनका कहना है कि वे जेई की तैयारी कर रहा हू और आगे चलकर वे सिविल इंजीयर बनना चाहते है। टॉप टेन में स्थान आने से वे बहुत खुश है और अपने माता-पिता का जो सपना था उसे पूरा करने में वे कामयाब रहे। अक्टूबर और नवंबर माह से वे परीक्षा की तैयारी में लग गए थे और स्कूल के शिक्षकों ने पढ़ाईं में उनका पूरा सहयोग किया। उनके पिता जी का कहना है कि बच्चा जब बड़ा हो जाता है तो उसे ऐसा लगता है कि अब उसके बच्चे उनका साथ देने के लिए तैयार हो गए है और यह परीक्षा परिणाम यह बताता है कि उनके बच्चे वाकई में बड़े हो गए है।

