Wednesday, August 19, 2026

भारतमाला के जमीन घोटाले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश

धमतरी। कुरुद में आज अलसुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी।
पौ फटने से पहले कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम 8 -10 घंटे तक पड़ताल करती रही। बताया गया है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की जाँच के साथ उस संबंध में पूछताछ भी कर रहे थे। इसकी खबर जिले भर में फ़ैल गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया है।
सम्बन्ध में ईडी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news