गरियाबंद। मोहतरा से अतरमरा के बीच नहर में गांजे से भरे पैकेट बहते हुए दिखाई दिए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से कुल 17 पैकेट गांजे के बरामद किए। उनमे 68 किलो से अधिक गांजा पाया गया। जिसकी कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए यह पैकेट नहर में फेंके थे। पाण्डुका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि तस्करों तक पहुंचा जा सके
Related news

