Sunday, April 26, 2026

ड्राइवर को झपकी आने पर हुआ हादसा, उर्स से लौट रही 2 महिलाओं की मौत 3 गंभीर

मोहला-मानपुर। परसघाट के रहने वाले मुस्लिम परिवार 15 सदस्यों को लेकर शनिवार को राजनांदगांव स्थित पार्टीनाला दरगाह में चल रहे उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक को झपकी आ गई और रविवार की सुबह दल्लीराजहरा-मानपुर रोड में स्थित बीटेझर के पास बेकाबू होकर सीधे सड़क से नीचे उतर गई और घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 15 साल की एक बालिका समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। खडगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मोहला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें राजनांदगांव जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया जहां उनका इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मानपुर के नजदीक परसघाट के रहने वाले मुस्लिम परिवार के 15 सदस्य राजनांदगांव के पार्टीनाला दरगाह में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रविवार की सुबह दल्लीराजहरा-मानपुर रोड में स्थित बीटेझर के पास सड़क हादसे में जख्मी हो गए। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 15 साल की एक बालिका समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से गुजरने के दौरान अचानक चालक को झपकी आ गई और वाहन बेकाबू होकर सीधे सड़क से नीचे उतर गई। घटना में दो महिलाओं की मौके पर जान चली गई। घायलों को खड$गांव थाना प्रभारी संजय यादव और जवानों ने तत्काल सहायता देकर मोहला अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को राजनांदगांव रिफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में करीब 15 लोग सवार थे। सभी एक ही परिवार से हैं। पुलिस का कहना है कि रातभर उर्स कार्यक्रम में शामिल होने की वजह से चालक सोया नहीं था जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल घायलों का इलाज मोहला व राजनांदगांव के जिला अस्पताल में चल रहा है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news