Wednesday, July 8, 2026

पुलिस की मनमानी बिना वारंट घर में घुसकर धमकी

ब्यावरा में पुलिस की कथित मनमानी का एक मामला सामने आया है, जहां सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ पर बिना वारंट एक महिला के घर में जबरन घुसने और धमकी देने के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पुलिस टीम को महिला और उसके परिवार को डराते-धमकाते हुए देखा और सुना जा सकता है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जो नियमों की अनदेखी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला किसी आपसी पैसे के लेन-देन से जुड़ा है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news