Wednesday, February 18, 2026

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा. राशिफल

मेष– घर की साज सज्जा नवीनीकरण का मन बनेगा, उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा, पारिवारिक चिन्ता रह सकती है, कार्यो में प्रगति होगी.

वृषभ– आप योजनाओं को समय से पहिले पूरा कर सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय मिलेगी, भागदौड़ अधिक करना होगा, व्यर्थ की चिन्ता रह सकती है.

मिथुन– कार्यक्षेत्र में सफलता के लिये नई तकनीक सीख सकते हैं, लेखनादि के कार्यो मे सफलता मिलेगी, संतान प्राप्ति एवं सुख प्राप्ति का योग है.

कर्क– नये कारोबार का मन बन सकता है, वाहनादि का सुख प्राप्त होगा, भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, खर्च की अधिकता रहेगी.

सिंह– विवादास्पद मामलों से अभी आप दूर रहें, रोगी के कार्यो में खर्च होगा, किसी उत्सव में जाने का अवसर मिलेगा, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.

कन्या- आप किसी के साथ मिलकर नई साझेदारी कर सकते हैं, कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कायार्से में सफलता प्राप्त होगी, व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

तुला– दूसरों की पॅूजी का उपयोग कर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं,धन के स्त्रोत बढेंगे, कुटुम्बियों से सुख प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ की प्राप्ति होगी, सम्मान प्राप्त होगा.

वृश्चिक– परिवार में समझौते करके चलना लाभकारी रहेगा, घरेलू यात्रा का योग है, अनावश्यक कार्यो में समय खर्च होगा, दौड़धूप करना पडे़गी.

धनु– करीबी रिश्तेदारों की चिन्ता होगी, शुभ कार्यो की शुरूआत संभव है, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, उन्नति होगी.

मकर– मित्र या रिश्तेदार की मदद करना होगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ होगा, मनोरंजक स्थल की सैर होगी.

कुम्भ– पैतिृक संपत्ति संबंधी विवाद सामने आ सकते हैं, महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें, कोई समस्या दूर होगी, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

मीन– महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं, सावधानी रखकर कार्य करें, समय का सदुपयोग करें, किसी तरह की चोट मोच से शारीरिक कष्ट हो सकता है.

आज जन्म लिए बालक का फल

आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, व्यक्तित्वान होगा. बचपन में स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा. स्वाभाव से चंचल और जिद्दी होगा. अपनी मनमर्जी का मालिक होगा. खेलों के प्रति अधिक रूचि रखेगा. किसी कला के क्षेत्र में उन्नति करेगा.

आज का पंचांग

रा.मि. 17 संवत् 2079 माघ कृष्ण प्रतिपदा शनिवासरे रातअंत 5/19, पुनर्वसु नक्षत्रे रात 2/1, ऐन्द्र योगे दिन 8/34, बालव करणे सू.उ. 6/45, सू.अ. 5/15, चन्द्रचार मिथुन रात 7/23 से कर्क, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

आज जिनका जन्मजिन है उनका आगामी वर्ष

वर्ष के प्रारंभ में मित्र अथवा व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य गड़गड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यर्थ के वाद विवाद से बचें. यात्रा से कष्ट होगा. शारीरिक चिन्ता और मानसिक कष्ट होगा. पारिवारिक परेशानी में वृद्धि होगी. मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिये शत्रु पक्ष प्रबल रहेगा. स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा. शासन से लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का स्वजनों से मतभेद रहेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को मित्र के कारण सहयोग प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को संयम से काम लेना चाहिये. मकर और कंुभ राशि के व्यक्तियों को शासन सत्ता में संलग्नता रहेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में परेशानी के बाद लाभ प्राप्त होगा.

व्यापार भविष्य

माघ कृष्ण प्रतिपदा को पुनर्वसु नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा के भाव में जोरदार तेजी होगी, गुड़ खांड़, में नरमी का रूख रहेगा, बादाम वृषभ, के भाव में समता रहेगी.भाग्यांक 1415 है.

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news