Saturday, August 29, 2026

तहसील कार्यालय के सामने कार बिगड़ी, पकडे गए महाराष्ट्र के 2 गांजा तस्कर

महासमुंद। बीती रात सवा नौ बजे ओड़िशा से गांजे की तस्करी कर महाराष्ट्र ले जाते समय कार महासमुंद तहसील कार्यालय के सामने बिगड़ गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम ने कार सवार युवकों से कारण पूछा। पूछताछ से दोनों युवक घबरा गए। इस पर शक के आधार पर तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट के नीचे से एक एक किलो के 15 -20 पैकेट में भरे हुए गांजा निकला।
नेशनल हाईवे 353 स्थित तहसील कार्यालय के सामने मंगलवार रात 9.15 बजे महाराष्ट्र पासिंग कार एम एच 31 डीसी 2140 बंद हो गई। कार में दो युवक सवार थे। उन्होंने बहुत कोशिश की लेकिन कार चालू नहीं हो पाया। युवक डरे हुए देख रहे थे। महाराष्ट्र पासिंग होने के कारण पेट्रोलिंग टीम ने पूछताछ की। इससे दोनों युवक घबरा गए और कार बंद होने की बात कही।
पेट्रोलिंग टीम ने युवकों से पूछा कहां जाना है, इस पर दोनों युवक घबरा गए। शक होने पर दोनों को कार से नीचे उतरने कहा। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट के नीचे से खाकी टेप से लिपटा हुआ गांजा का 15-20 पैकेट निकला। पेट्रोलिंग टीम ने इसकी सूचना सायबर सेल को दी। सायबर के दो लोग पहुंचे और दोनों युवकों को अपने साथ ले गए।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news