Wednesday, April 22, 2026

पारिवारिक विवाद में माँ की हत्या, आरोपी थाने में किया समर्पण

बलौदाबाजार- भाटापारा। बलौदाबाजार-भाटापारा पारिवारिक विवाद के बाद एक बेटे ने अपनी 65 साल की मां की हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी थाने पहुंच कर समर्पण कर दिया। यह घटना कोतवाली थाने के मगरवाय ग्राम की बताई जा रही है।
जानकारी के मतुाबिक, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घर के अंदर महिला का शव गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, मृतका के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका की पहचान बेबी बाई वर्मा 65 के रूप में हुई है, आरोपी का धनेश्वर प्रसाद वर्मा 42 बताया जा रहा है। पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने लकड़ी के पटिया से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news