Tuesday, April 21, 2026

घटिया निर्माण स्कूल भवन की नीव को किया ध्वस्त

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड़ के ग्राम पंचायत चिंगनेर में निर्माणाधीन प्राथमिक शाला भवन में गंभीर लापरवाही और घटिया निर्माण का मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद इस मामले में प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नीव को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। जल्द ही ठेकेदार और मामले में संलिप्त इंजीनियर पर भी कार्रवाई हो सकती है।
चिंगनेर में बन रहे स्कूल भवन का वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसमें दिखाया गया था कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। इस मामले में भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सार्वे ने जांच का आश्वासन दिया था। जांच के बाद आज बुधवार को घटिया निर्माणाधीन स्कूल भवन की नीव को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया। गनीमत रही कि निर्माणाधीन स्कूल भवन का कार्य प्रारंभिक स्तर पर था, और घटिया निर्माणा उजागर हो गया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news