Tuesday, April 21, 2026

घर में आराम फरमाते दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मनेन्द्रगढ़। जनकपुर वन परिक्षेत्र के खिरकी में गुरु घासीदास टाइगर रिजर्व क्षेत्र से लगे गांव के एक घर में तेंदुआ के घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुआ बड़े आराम से घर में बैठा हुआ था। तेंदुए को देखते ही घरवाले दहशत में आ गए । अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे। इसकी खबर गांव के लोगो को लगी तो वो लोग भी घर छोड़कर बाहर निकल आए। इसकी सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा। उन्होंने पहुंचते ही घेराबंदी की। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो पाए। कई घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को रेस्क्यू किया गया। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को रेस्क्यू करने के बाद घर के अंदर से बाहर निकाल लिया। इस . घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग से क्षेत्र में वन्यजीवों पर निगरानी रखने और पूर्व में जानकारी देने की मांग की है। अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू किए गए तेंदुए को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news