रायपुर। PMGSY के टेंडर की आज अंतिम तिथि है। सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिला कांकेर, कवर्धा, राजनांदगांव , महासमुंद, मनेन्द्रगढ़ जिलो के टेंडर में सेटिंग कर ऊंचे दर पर टेंडर देने की कवायद पिछले कई दिनों से चल रही है। इसका प्रमाण है कि टेंडर के शर्त अनुसार अधीक्षण अभियंता से परफॉरमेंस सर्टिफिकेट मिलना है, जिसके बाद ही ठेकेदार टेंडर में भाग ले सकता है। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता अपने कार्यालय से बाहर है और वे फ़ोन भी नही उठा रहे है। जिसके कारण उनकी कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे है । यह प्रमाणित करता है कि टेंडर को चहेतो को ऊंचे दर पर देने के लिए ऐसा किया गया है।
Related news

