Thursday, February 19, 2026

मंत्री टीएस सिंहदेव नहीं लड़ेंगे 2023 का चुनाव

अंबिकापुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अपनी बयानों को लेकर सुर्खियों पर रहते हैं। एक बार फिर बयान देकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि उनका इस बार मन चुनाव लड़ने का नहीं है। सरगुजा दौरे पर सिंहदेव ने मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि इस बार चुनाव लड़ने का सही में मन नहीं है। हालांकि उन्होंने ये जरूर कह दिया कि वो जो भी फैसला लेंगे, जनता से पूछकर लेंगे।

सिंहदेव ने एक सप्ताह पूर्व सरगुजा दौरे पर कहा था कि वो चुनाव स पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सरगुजा में उनका ये दूसरा बयान सियासी हलचल को तेज कर रहा है। लोग पूछने लगे हैं कि कहीं ये नाराजगी तो सिंहदेव की नहीं है।

गांधी स्टेडिम में मीडिया से बात करते हुए सिंहदेव ने कहा कि अभी फैसला नहीं लिया है तो तब तक के लिए इंतजार, लेकिन सही में इस बार चुनाव लड़ने का उनका मन नहीं है। अब तक जितने भी चुनाव उन्होंने लड़े हैं, इसके पहले 2008, 2013, 2018 में मन में भी था कि चुनाव लड़ना है, लेकिन इस बार चुनाव लड़ने का वैसा मन नहीं है, जैसा की पहले रहता था।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Guide to fortunica casino

Related news