Saturday, July 18, 2026

परेशान भाभी ने की देवर की हत्या

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देवर की हत्या के मामले में उसकी ही भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवर की हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बताया गया कि देवर की अपनी भाभी के ऊपर बुरी नजर थी। देवर अक्सर अपनी भाभी के साथ छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान होकर उसकी भाभी ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या कर दी। मामले का खुलासा होने पर भाभी को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में पाया गया कि देवर शराब पीने का आदि था।

अकसर शराब के नशे में अपनी भाभी से छेड़छाड़ किया करता था। देवर की इन हरकतों से परेशान एक दिन उसकी भाभी ने मौका पाकर देवर की बेरहमी से हत्या कर दी। जांच में पाया गया कि भाभी ने देवर को पहले कुल्हाड़ी से मारा फिर कुल्हाड़ी को छिपा दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news