सूरजपुर। जिले में हुए सड़क हादसे में आरक्षक दलसाय कोराम की मौत हो गई है। शनिवार देर रात वारंट तामील कर लौटते समय उनकी बाइक और सामने से आ रही बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल आरक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुजनगर में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related news

