Tuesday, March 3, 2026

दोजरी गांव में तीन माह से पानी सप्लाई बंद


कवर्धा। ग्राम पंचायत दोजरी में जल जीवन मिशन के तहत 55 हजार लीटर की पानी टँकी का निर्माण किया गया और गांव के प्रत्येक घर में नल कनेक्शन भी दिए गए। शुरुआत में चार माह तक घर-घर पानी की सप्लाई जारी रही, लेकिन अब करीब तीन माह से पानी की सप्लाई बंद है। इससे गांव में पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीण पहले घर में ही नल से पानी भरकर इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अचानक सप्लाई बंद होने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बीच किसी को भी सप्लाई बंद होने की कोई जानकारी नहीं दी गई और पीएचई विभाग के अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिससे स्थिति और खराब होती जा रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news