Monday, July 6, 2026

चरित्र पर संदेह में अधेड़ की हत्या


रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चोटीगुड़ा में 55 वर्षीय राजाराम राठिया को चरित्र संदेह के चलते अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और शव को तालाब में फेंक दिया। ग्रामीणों ने सुबह तालाब में मृतक को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई। मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की वजह चरित्र संदेह बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में संदेही दिल कुमार राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले का शीघ्र खुलासा करने का दावा किया गया है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news