Saturday, August 29, 2026

धान मिसाई के दौरान थ्रेसर में फंस कर युवक की मौत

मुंगेली। जिले के लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें महेंद्र साहू (30) की मौके पर ही मौत हो गई। महेंद्र अपने खेत में धान को थ्रेसर मशीन में डाल रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे मशीन के अंदर जा फंसे। देखते ही देखते मशीन ने उनके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया। घटना के बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन शव को सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था। प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से काफी प्रयास के बाद शव बाहर निकाला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजन बदहवास होकर रोने लगे। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंपा गया। इस अचानक हुए हादसे ने पुटुपारा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Related news