Sunday, February 22, 2026

बर्खास्त आरक्षक ही निकला बाइक चोर

कोरबा। पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी के दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमे से एक जिला पुलिस बल का बर्खास्त आरक्षक है।
कुछ समय से बाइक चोरी की घटनाएं हो रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिन्हित किया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ को गई। इसमें पता चला कि चोरी का आरोपी पूर्व पुलिस कर्मी है। पुलिस टीम को छापेमारी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से चोरी की 4 बाइक बरामद की हैं। बर्खास्त आरक्षक अपने साथी के साथ मिलकर सुनसान स्थानों में खड़ी बाइकों को निशाना बनाता था। चोरी की गई बाइकों को यह लोग सस्ते दामों पर बेच देते थे। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news