Friday, August 28, 2026

बिजली से पेड़ के नीचे खड़े 9 मवेशियों की मौत

बीजापुर। भैरमगढ़ ब्लॉक के उसपरी गांव में तेज आंधी, बारिश के बाद बिजली गिरने से 9 मवेशियों की मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए मवेशी महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिरी। इससे गाय-बैलों की दर्दनाक मौत हो गई।
सबसे ज्यादा नुकसान लच्छू माड़वी को हुआ, उसके 5 मवेशी मारे गए। दसूराम ओयम और विक्रम जायसवाल के 2-2 पशु भी चपेट में आ गए। ग्रामीण परिवारों के लिए पशुधन ही सबसे बड़ी पूंजी माना जाता है। इससे तीन परिवारों की आर्थिक कमर टूट गई है। राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा शुरू किया है। पीड़ित परिवारों ने मुआवजे की मांग की है। प्रशासन ने खराब मौसम में पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news

Untitled

Untitled

Related news