Wednesday, November 4, 2026

सरकारी कर्मियों से 300 करोड़ का लोन फ्रॉड, 6 जेल में

रायपुर। शासकीय कर्मचारियों के साथ हुए 300 करोड़ के लोन फ्रॉड का खुलासा हुआ। स्पश एडवाइजर्स और आरवी ग्रुप नामक कंपनियों ने कर्मचारियों को लोन की आधी राशि देकर बाकी कंपनी द्वारा चुकाने का प्रलोभन दिया था। रायपुर कोतवाली पुलिस ने 4 अप्रैल 2025 को 2 महिलाओं सहित 6 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, लेकिन डेढ़ महीने की जांच में रकम का पता नहीं चल पाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य स्तर पर SIT जांच की आवश्यकता महसूस की जा रही है। जेल में बंद आरोपियों को जमानत नहीं मिली है, जबकि पीड़ितों को बैंक से लगातार लोन किस्त का भुगतान करने नोटिस मिल रहे हैं, हालांकि हाईकोर्ट ने उन्हें राहत के निर्देश दिए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि बैंकों ने भी कंपनियों के साथ सांठ-गांठ कर लोन जारी किया और रकम आधी अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। इस घोटाले में बैंक और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच अब जरूरी हो गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news