Wednesday, December 3, 2025

पीएम आवास में गड़बड़ी 6 कर्मी बर्खास्त

पीएम आवास में गड़बड़ी 6 कर्मी बर्खास्त
गरियाबंद। पीएम आवास योजना में मई माह में हुई गड़बड़ियों के खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला सीईओ प्रखर चंद्राकर के निर्देश पर जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम पंचायतों में गई और रिपोर्ट तैयार की। जांच के आधार पर मैनपुर जनपद सीईओ श्वेता वर्मा ने ग्राम पंचायत खजूर पदर के आवास मित्र नरोत्तम यादव, सरईपानी के धनेश्वर यादव, नवापारा के प्रमोद कुमार नागेश, बजाड़ी के दयानंद यादव, मूचबहाल के सत्यवान साहू और धोबनमाल पंचायत के रोजगार सहायक खीरसिंह बघेल को बर्खास्त कर दिया।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news