0 जब घरों के बाहर निकले तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी
0 टीम के साथ पहुंचे पशु चिकित्सक झुलसे पशुओं का उपचार कर रहे हैं।
पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लगने से 28 बकरियों समेत 33 पशुओं की मौत हो गई। उन्हें बचाने में पशु पालक नज़ीर मामूली रूप से झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हैं। टीम के साथ पहुंचे पशु चिकित्सक झुलसे पशुओं का उपचार कर रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार पड़री थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव में बीती रात संदिग्ध हालात में मड़ई में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशुशाला में बांधे बकरी समेत पशु शोर मचाने लगे। अनहोनी की आशंका में लोग जब घरों के बाहर निकले तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तक तक 28 बकरियों और भैंस के 5 बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 25 बकरियां और 4 भैंस झुलस गई।

