Thursday, November 20, 2025

6 प्रकरणों में 218 क्विंटल धान जप्त

बालोद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत उडऩ दस्ता दल द्वारा सघन जाँच की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने बताया कि जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य अंतर्गत कृषि उपज मंडी बालोद की उडऩ दस्ता टीम द्वारा संघन जांच कर मंडी अधिनियम अंतर्गत अब तक 6 प्रकरण बनाकर 218 क्विंटल धान की जप्ती की गई है।
जिले में अवैध रूप से धान के भण्डारण एवं परिवहन पर की जा रही है निरंतर कार्यवाही
उन्होंने बताया कि आज बालोद तहसील अंतर्गत ग्राम लिमोरा में में 22 क्विंटल, ग्राम लोण्डी में 40 क्विंटल, ग्राम पोण्डी में 99 क्विंटल, ग्राम भेडिय़ा नवागांव में 32 क्विंटल और ग्राम बेलमंड में 24 क्विंटल अवैध रूप से धान के भण्डारण पर जप्ती की कार्यवाही की गई है।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news