Saturday, May 9, 2026

उपेक्षा का शिकार हुआ करोड़ों की लागत से बना सौ बिस्तर अस्पताल भवन

बिलासपुर। सीपत क्षेत्र में साल 2018 में तैयार हुआ 100 बिस्तरों का अस्पताल सेटअप नहीं आने की वजह से शुरू नहीं हो पाया है। करोड़ों की लागत से बना यह भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसके शुरू नहीं होने में जिम्मेदार विभागों की लापरवाही नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, अस्पताल के शुरू न होने के पीछे स्वास्थ्य विभाग और राजनीतिक स्तर पर उदासीनता रही है। उपयोग में न आने के कारण भवन जर्जर होने लगी है। दीवारें टूट रही हैं, खिड़कियां उखड़ चुकी हैं और परिसर में गंदगी का ढेर है। यहाँ असामाजिक तत्वों ने कब्जा कर लिया है। लोग यहां खुलेआम मवेशी बांध रहे हैं। भवन का तबेले के रूप में उपयोग किया जा रहा है। रात के समय असामाजिक तत्व सक्रिय रहते हैं।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news