जगदलपुर। तीन दिनों से लापता युवक का शव जंगल किनारे संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान प्रवीण वार्ड निवासी जावा नाग के रूप में हुई है। शव क्षत-विक्षत थी और उसे आवारा कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोचे जाने के निशान मिले हैं। इसके बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति ने सुनसान इलाके में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवक की मौत पहले हुई थी और बाद में कुत्तों ने शव को नोचा, या फिर किसी अन्य कारण से मौत हुई है। शव की हालत बेहद खराब होने के कारण कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

