Sunday, February 15, 2026

कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो मृत तीन घायल

सीहोर। इंदौर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह कम विजिबिलिटी के कारण एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा दरबार ढाबे के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। पुलिस के अनुसार सुबह के समय कोहरे के कारण चालक ट्रक को समय पर नहीं देख सका और कार का नियंत्रण खो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में संध्या नेमा (56 वर्ष) और मृदंग नेमा (28 वर्ष) की मौत हुई, जबकि सुनील नेमा (60 वर्ष), संजीव नेमा (45 वर्ष) और मीनल नेमा (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए। नेमा परिवार महू से भोपाल जा रहा था।

आप की राय

How Is My Site?
Latest news
Related news